PAK vs ENG: बाबर आजम के रिप्लेसमेंट के रूप में आए कामरान गुलाम ने डेब्यू टेस्ट में जड़ दिया शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs ENG: बाबर आजम के रिप्लेसमेंट के रूप में आए कामरान गुलाम ने डेब्यू टेस्ट में जड़ दिया शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह दूसरे टेस्ट मैच की पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है

Kamran Ghulam (Pic Source-X)
Kamran Ghulam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे कामरान गुलाम ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। कामरान गुलाम ने इस मैच में इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।

बता दें कि, कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। बाबर आजम पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया।

कामरान गुलाम ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दो विकेट मात्र 19 रन पर खो दिए थे। अब्दुल्ला शफीक 7 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि कप्तान शान मसूद 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, इसके बाद कामरान गुलाम और सैम अयूब ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

सैम अयूब ने 77 रनों की विश्वसनीय पारी खेली। तीसरा विकेट गिरने के बावजूद कामरान गुलाम ने एक छोर को अच्छी तरह से संभाले रखा और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली।

इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है

आपको बता दें कि फिलहाल 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रनों से जीत दर्ज की थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?