Sameer Rizvi ने किया बहुत बड़ा खुलासा, बताई Rinku Singh के बल्लों से जुड़ी मजेदार कहानी
Rinku भाई BAT देते नहीं हैं उनसे छीनने पड़ते हैं-Sameer
अद्यतन - अक्टूबर 17, 2024 5:45 अपराह्न

Rinku Singh साथी खिलाड़ियों से बल्ले मांगने के लिए मशहूर हैं, जिसका नजारा सभी लोग IPL के दौरान देख चुके हैं। इस बीच उनके साथ UP से खेलने वाले साथी खिलाड़ी Sameer Rizvi ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो रिंकू के बल्ले से जुड़ा है। वहीं इस खुलासे को पढ़ने के बाद आपको भी पता चल जाएगा की रिंकू के पास कितने सारे बल्ले हैं।
IPL 2024 के दौरान Rinku Singh का वीडियो हुआ था वायरल
जी हां, IPL 2024 के दौरान Rinku Singh का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो विराट कोहली से एक नया बल्ला मांग रहे थे। लेकिन कोहली उनको डांट रहे थे और बोल रहे थे तूने मेरा बल्ला तोड़ दिया, उसके बाद भी रिंकू सिंह ने हार नहीं मानी थी और विराट से नया बल्ला लेकर ही लौटे थे।
Sameer Rizvi ने बता दिया Rinku Singh के बल्लों से जुड़ा हुआ राज
*Rinku भाई के 2 BAT हैं मेरे पास, वो BAT देते नहीं हैं उनसे छीनने पड़ते हैं-Sameer
*Rizvi बोले- रिंकू के पास 10-15 बल्ले हैं और वो बोलते हैं कि उनके पास बल्ले नहीं है।
*IPL के दौरान चुपचाप रिंकू के बैग से बल्ला ले आया था मैं, मेरे पीछे आ गए थे वो- समीर।
*Rinku भईया के पास बहुत सारे बल्ले हैं, लेकिन फिर भी वो सब से बल्ला मांगते रहते हैं-समीर।
Rinku Singh को लेकर इस वीडियो में बोले Sameer Rizvi
इस खिलाड़ी को खास कैप दी थी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने
कमाल की पारी खेली थी बांग्लादेश के खिलाफ
टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के अंडर बांग्लादेश के खिलाफ हाल में 3-0 से टी20 सीरीज जीती है, इस दौरान रिंकू को दो मैच में बल्लेबाजी करने के मौके मिले थे। जहां उन्होंने एक टी20 मैच में अर्धशतक लगाया था और रेड्डी के साथ मिलकर धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। वैसे रिंकू ने टीम इंडिया से अपना टी20 डेब्यू साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ किया था, जो उनका वनडे डेब्यू भी साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था।