न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कमान - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कमान

इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है।

Team India Womens (Photo Source: X)
Team India Womens (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 17 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। सीरीज के तीनों ही मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

बता दें कि इस समय खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और यही वजह है कि टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई।

अब आगामी वनडे सीरीज में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

यही नहीं कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। तेजल हसबनीस, सयाली सतगारे, प्रिया मिश्रा और साइमा ठाकोर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। रिचा घोष ने खुद को आगामी वनडे सीरीज से हटा दिया है, क्योंकि उनके 12th बोर्ड के एग्जाम है। आशा शोभना इस समय चोटिल है और बेहतरीन तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया है।

यह रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल

बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 24 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को होगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार दोपहर में 1:30 बजे से शुरू होंगे। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2022-25 का भाग है।

पिछले काफी समय से टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। यही नहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह सब चीजों को भूलकर भारतीय महिला टीम की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को जीतने पर होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?