IND vs NZ: 'यह एक रन काफी दर्द देगा', शतक से चुके ऋषभ पंत तो सोशल मीडिया पर आई कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: ‘यह एक रन काफी दर्द देगा’, शतक से चुके ऋषभ पंत तो सोशल मीडिया पर आई कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं

टीम इंडिया की ओर से अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की शानदार पारी खेली।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, पंत अपने शतक से चूक गए और सिर्फ एक रन से दूर रह गए। उनके शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया इस समय मजबूत स्थिति में है। बता दें कि, खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई थी। उन्हें यह चोट विकेटकीपिंग करते समय लगी थी। 2023 में ऋषभ पंत के उसी घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेते हुए तीसरे दिन उन्हें विकेटकीपिंग नहीं कराने का फैसला किया। हालांकि, दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करने उतरे और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और पांच छक्कों की मदद से जबरदस्त पारी खेली। ऋषभ पंत की इस पारी की सोशल मीडिया पर तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की हो रही जमकर प्रशंसा:

https://twitter.com/lalitbhandarii/status/1847578277587628069

बता दें कि, टीम इंडिया इस मैच की पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम की ओर से पहली पारी में ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए थे और वो मेजबान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए और विशाल बढ़त हासिल की।

भारत ने दूसरी पारी में बेहतरीन खेल दिखाया है। ऋषभ पंत के अलावा सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और तीन छक्कों की मदद से 150 रनों की जोरदार पारी खेली है। इसके अलावा विराट कोहली ने 70 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। फिलहाल भले ही टीम इंडिया के 6 महत्वपूर्ण विकेट गिर गए हो, लेकिन अभी भी उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो बहुमूल्य पारी खेलते हुए मेजबान को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?