चिन्नास्वामी स्टेडियम से खास याद जुड़ी है Sarfaraz Khan की, विराट से इसका तगड़ा कनेक्शन है
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में Sarfaraz Khan ने खेली शानदार 150 रनों की पारी।
अद्यतन - Oct 19, 2024 4:36 pm

न्यूजीलैंड के खिलाफ Sarfaraz Khan का बल्ला जमकर बोला, इस दौरान उन्होंने कीवी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। वहीं बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सरफराज ने कई अहम पारियां खेली है, इसी कड़ी में टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर सरफराज की एक पुरानी पारी का वीडियो शेयर किया गया है और वीडियो में विराट इस मैच की तरह मौजूद थे।
Rishabh Pant सिर्फ 1 रन से चूक गए
एक तरफ Sarfaraz Khan ने टीम इंडिया के फैन्स को खुश किया अपनी पारी से, तो दूसरी ओर Rishabh Pant ने भी दमदार पारी खेलकर फैन्स का दिल तोड़ दिया। दरअसल, पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने से चूक गए और 99 रनों के स्कोर पर आउट हो गए, जिसके बाद टीम इंडिया का एक खिलाड़ी हैरान था और पंत निशब्द थे। वैसे इस मैच में ही पंत के घुटने पर चोट लगी थी, लेकिन उसके बाद भी वो बल्लेबाजी करने आए और इस दौरान काफी लंबे-लंबे छक्के जडे़।
Sarfaraz Khan, विराट कोहली और ये मैदान…
*बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में Sarfaraz Khan ने खेली शानदार 150 रनों की पारी।
*सरफराज का शतक देख काफी खुश थे विराट, ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर बजाई तालियां।
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ जोड़ा IPL 2015 का एक और वीडियो।
*दूसरे वीडियो में सरफराज की चिन्नास्वामी में एक पारी देख नतमस्तक हो गए थे विराट कोहली।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Sarfaraz Khan को लेकर खास पोस्ट
इस जश्न को हमेशा याद रखेगा टीम इंडिया का ये बल्लेबाज
अहम मौके पर फेल रहे जडेजा और राहुल
जी हां, कप्तान रोहित के अलावा विराट और पंत के साथ-साथ सरफराज ने कीवी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अहम मौके पर केएल राहुल और जडेजा अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए। इस दौरान केएल 12 रनों के स्कोर पर आउट हो गए, तो जडेजा अपनी पारी में सिर्फ 5 रन ही बना पाए। इससे पहले ये दोनों बल्लेबाज पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे न्यूजीलैंड के खिलाफ।