IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 23 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जब पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो दर्शकों ने Standing Ovation दिया

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इस वक्त पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। जहां पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पंजाब के खिलाफ मुकाबले से अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। हर कोई उन्हें मैदान में देखने के लिए बेताब था।

जब पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो दर्शकों ने Standing Ovation दिया। सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और उत्साह बढ़ाया।पंत ने लगभग 456 दिनों के बाद क्रिकेट फील्ड पर वापसी की है।

इससे पहले चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों का स्कोर बनाया। अंत में अभिषेक पोरेल ने आतिशी बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

वहीं, शुक्रवार 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया, जहां इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?