Babar Azam वर्ल्ड कप थोड़ी ना खेलने आए हैं, वो तो सिर्फ भारत घूमने आए हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

Babar Azam वर्ल्ड कप थोड़ी ना खेलने आए हैं, वो तो सिर्फ भारत घूमने आए हैं

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो लगातार मैच हार चुकी है पाकिस्तान टीम।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

Babar Azam की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का धमाकेदार आगाज किया था, जहां टीम ने लगातार 2 मैच अपने नाम किए थे। लेकिन फिर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से नीचे उतर गई, जिसका नतीजा ये हुआ की पाक टीम लगातार 2 मैच हार चुकी है। लेकिन टीम के बल्लेबाज सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और ऐसे में टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना महज एक सपना ही बनकर रह जाएगा।

कैसा रहा है Babar Azam की टीम का प्रदर्शन?

Babar Azam एंड कम्पनी ने वर्ल्ड कप में विजय आगाज किया था, जहां टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ही मैच जीत लिया था। उसके बाद पाक टीम ने लंका के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया था, दूसरा मैच अपने नाम किया था। लेकिन फिर टीम जीत की राह से भटक गई, अपने तीसरे मैच में बाबर की टीम को भारत ने करारी मात दी और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये टीम हार कर ही होटल लौटी।

बल्लेबाजी करना भूल गए हैं Babar Azam

*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो लगातार मैच हार चुकी है पाकिस्तान टीम।
*साथ ही कप्तान Babar Azam भी बल्लेबाजी में हो रहे हैं पूरी तरह फेल।
*अब तक खेले गए 4 मैचों में बाबर ने बनाए हैं सिर्फ और सिर्फ 83 रन।
*दूसरी ओर कप्तान के बल्ले से निकला है एक ही अर्धशतक।

Babar Azam ने कल छोड़ा था कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कल के मैच का कुछ ऐसा रहा था नतीजा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अगला मुकाबले किस से होगा पाकिस्तान टीम का?

वहीं कल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना 5वां मैच खेलेगी, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अपने 5वें मैच में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी, ये मैच चेन्नई के मैदान पर 23 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा। चेन्नई की पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, ऐसे में अफगान टीम के पास मुजीब, राशिद और नबी जैसे खतरनाक स्पिन गेंदबाज हैं। जो कभी भी खेल को पलटने का दम रखते हैं, ऐसे में पाक टीम के लिए ये मुकाबला इतना आसान नहीं होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?