कोरोना वायरस के चपेट में आए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर
गौतम गंभीर को कोरोना के हल्के लक्षण थे, इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी।
अद्यतन - Jan 25, 2022 1:41 pm

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने मंगलवार (25 जनवरी) को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने कहा कि हल्के लक्षणों को महसूस करने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया जिसका रिजल्ट बाद में पॉजिटिव निकला। उन्होंने आगे सभी से आग्रह किया, जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए, वो सभी टेस्ट करवाएं।
उनका ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया और चारों तरफ से लोग उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामना देते हुए नजर आए। गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शानदार समय का आनंद लिया, वह सभी प्रारूपों में भारत की सबसे बड़ी जीत में से कुछ का हिस्सा था। उन्होंने, 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप के फाइनल में मैच जीतने वाली पारी खेली और भारत को गौरव दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गंभीर ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट करके कहा कि, “हल्के लक्षणों का अनुभव करने के बाद, मैं कोरोना संक्रमित पाया गया। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट करवाएं। सुरक्षित रहें।’ पिछले साल नवंबर में, परिवार के किसी सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद गंभीर ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था।
यहां देखिए गौतम गंभीर का वह ट्वीट
After experiencing mild symptoms, I tested positive for COVID today. Requesting everyone who came into my contact to get themselves tested. #StaySafe
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) January 25, 2022
लखनऊ टीम के मेंटर हैं गंभीर
गौतम गंभीर को कुछ समय पहले ही आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनाया गया है। लखनऊ की टीम का मालिकाना हक आरपीएसजी समूह के पास है। इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी भी चुन लिए हैं। लोकेश राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को भी पहले ही टीम में शामिल कर लिया गया है।
बता दें कि गौतम गंभीर आईपीएल में खेलते हुए अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाईट राइडर्स टीम को चैंपियन बना चुके हैं ,सफल कप्तान के अलावा वह आईपीएल इतिहास के एक सफल बल्लेबाज भी हैं।