AUS vs WI 2024: शमर जोसेफ के खतरनाक बाउंसर से बुरी तरह चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा; जबड़ा टूटने से बच गया, लेकिन मुंह से निकल पड़ा खून
रिपोर्ट्स की मानें तो उस्मान ख्वाजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से चूक सकते हैं।
अद्यतन - Jan 19, 2024 1:15 pm

West Indies’ tour of Australia 2024, AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया है और मेजबान टीम ने यह जीत आज 19 जनवरी को खेल के तीसरे दिन लंच से पहले हासिल की।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इस विशाल जीत से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) वेस्टइंडीज के डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamarh Joseph) के बाउंसर का बुरी तरह से शिकार हो गए।
Shamarh Joseph के बाउंसर का बुरी तरह से शिकार हुए Usman Khawaja
शमर जोसेफ (Shamarh Joseph) का भयानक बाउंसर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के हेलमेट के जबड़े के पास जाकर लगा, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। पहले टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सेशन के दौरान, वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ (Shamarh Joseph) ने सातवें ओवर में एक बाउंसर फेंका, जो उस्मान ख्वाजा के हेलमेट पर लगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस डिलीवरी से बचने की कोशिश कर रहे थे।
जिसके बाद एडिलेड ओवल के मैदान पर तैनात सभी खिलाड़ी डर गए, और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक डॉक्टर तुरंत मैदान में दौड़ लगाई, क्योंकि उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) स्पष्ट रूप से तकलीफ में नजर आ रहे थे। डॉक्टर ने ख्वाजा के ऊपरी जबड़े और गाल की हड्डी के क्षेत्र पर बाउंसर के इम्पैक्ट की जांच की। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने खून थूकने के बाद अपने गाल की हड्डी के बाईं ओर पकड़कर मैदान छोड़ दिया।
यहां देखिए उस भयानक हादसे का वीडियो –
A nasty moment as Usman Khawaja is hit on the chin by a Shamar Joseph short ball #AUSvWI pic.twitter.com/nF5nFqxgJJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 19, 2024
ख्वाजा के रिटायर हर्ट होने के बाद मार्नस लाबुशेन ने मैच विनिंग रन बनाए, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 26 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने सातवें ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है, और इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 25 जनवरी से गाबा में खेला जाएगा।
जहां तक उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) की बात है, तो यह देखना होगा कि क्या वह गाबा में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो पाते हैं या नहीं। लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ख्वाजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से चूक सकते हैं।