AUS vs WI: 'मैं इसकी एक फोटो लूंगा और घर पोस्ट करूंगा' स्टीव स्मिथ का ड्रीम विकेट हासिल करने के बाद Shamar Joseph - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: ‘मैं इसकी एक फोटो लूंगा और घर पोस्ट करूंगा’ स्टीव स्मिथ का ड्रीम विकेट हासिल करने के बाद Shamar Joseph

अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर जोसेफ ने स्मिथ का विकेट हासिल किया है।

Shamar Joseph (Image Credit- Twitter X)
Shamar Joseph (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आज 17 जनवरी, बुधवार से एडिलेड ओवल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू कर रहे शमार जोसेफ (Shamar Joseph) उन तीन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो खेल के सबसे लंबे प्रारूप में डेब्यू कर रहे थे।

दूसरी ओर, शमार जोसेफ का टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किसी सपने से कम नहीं रहा है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद जोसेफ को अपनी पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का विकेट मिला। तो वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जोसेफ ने अपने इस ड्रीम विकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोसेफ ने कहा है कि वह इसकी एक फोटो लेंगे और अपने घर पर पोस्ट करेंगे।

शमार जोसेफ ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद दिन का खेल खत्म होने पर शमार जोसेफ ने कहा- स्टीव स्मिथ का विकेट लेना, मैं इसे जीवन भार याद रखूंगा। मैं सच में इसकी एक तस्वीर लूंगा और इसे अपने घर पर पोस्ट करूंगा।

जोसेफ ने कहा- मैं नहीं जानता था कि वह स्टीव स्मिथ है। उनका विकेट मेरे लिए अच्छा रहा है, और मैदान पर मैं एक पाॅजिटिव माइंडसेट के साथ गया। आप टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट टीम के सामने खेल रहे हैं। इसलिए, मैं मैच में पाॅजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने आया, और गेंदबाजी में वहीं किया जो अक्सर मैं करता हूं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 188 रनों पर सिमट गई। तो वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल वह वेस्टइंडीज से पहली पारी के आधार पर 129 रनों से पीछे है।

ये भी पढ़ें- बैंगलोर वाले ध्यान दें! चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?