बैंगलोर वाले ध्यान दें! चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

बैंगलोर वाले ध्यान दें! चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच बैंगलोर के शिवाजी नगर स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच आज 17 जनवरी, बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के दौरान बैंगलोर वासियों को ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिससे कि लोग पीक आर्स के दौरान अपनी यात्रा को सुनियोजित कर सकें।

बता दें कि इसको लेकर बैंगलोर (ईस्ट) ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आस-पास रोड को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिससे कि मैच देखने आने वाले फैंस और लोकल लोग ट्रैफिक के अनुसार अपनी यात्रा को प्लान कर सकें।

एडवाइजरी को लेकर बैंगलोर (ईस्ट) ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट माध्यम से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने लिखा- 17/01/2024 को दोपहर 2.00 बजे से रात 11.30 बजे तक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर, यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था की गई है।

देखें ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई ये एडवाइजरी

इस एडवाइजरी में कहा गया है कि स्टेडियम से सटे कब्बन पार्क रोड, क्वींस रोड, विट्टल माल्या रोड, राज भवन रोड, निरुपथंग रोड, म्यूजिम रोड, कस्तूरबा रोड और डाॅ, बीआर अंम्बेडर रोड पर किसी भी तरह के वाहन की पार्किंग वर्जित होगी।

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक स्पेशल ‘पे और पार्क’ की सुविधा क्रिकेट फैंस को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वाहन पार्किंग के फैंस किंग्स रोड, यूबी सिटी माॅल और शिवाजी नगर बस स्टैंड के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित पार्किंग का फैंस इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की दर्शक क्षमता 35 हजार है और स्टेडियम के फुल रहने की संभावना है कि क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में लोकल बाॅय विराट कोहली खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: जाने बैंगलोर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 रिकाॅर्ड्स व आंकड़े?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?