हर्षल पटेल ने तो विराट और मैक्सवेल की सबसे बड़ी कमजोरी दुनिया को बता दी
हर्षल पटेल आईपीएल 2021 में पर्पल कैप विनर थे, उन्होंने उस सीजन में केवल 15 मैचों में 32 विकेट झटके थे।
अद्यतन - Apr 26, 2022 6:07 pm

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को पिछले कुछ वर्षों में अपने गेंदबाजी कौशल में काफी ज्यादा सुधार किया है और उसके बाद वो एक बेहतरीन टी-20 गेंदबाज बनकर सामने आए हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कुछ बेहतरीन स्पैल फेंके हैं और कुछ विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को अपनी विविधताओं से धोखा दिया है।
बता दें कि, पटेल आईपीएल 2022 के दौरान पर्पल कैप धारक थे और उस सीजन उन्होंने केवल 15 मैचों में कुल 32 विकेट लिए थे। पटेल की सफलता का सबसे प्रमुख कारणों में से एक उनकी विविधताएं हैं, खासकर धीमी गेंदें। उन्होंने अब खुलासा किया है कि विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के अलावा, उनके टीम के साथियों को भी अपने नेट सत्र के दौरान उनकी गेंदबाजी विविधताओं को समझने में मुश्किल हुई है।
डिविलियर्स, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल भी हर्षल पटेल की धीमी गेंद को नहीं पढ़ पाए
एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें कहा है कि उनके हाथों से धीमी गति से गेंद का पता लगाना असंभव है। गौरव कपूर के यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ पर बातचीत के दौरान, पटेल ने बताया कि कैसे ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को उनकी धीमी गति की गेंदों ने परेशान किया है।
हर्षल पटेल ने कहा कि, “एबी, विराट और मैक्सी ने कहा है कि (उनकी धीमी गेंद को हाथ से समझ पाना नामुमकिन है)। इसलिए मैंने मैक्सी को कुछ धीमी गेंदें फेंकी और वह नेट्स से बाहर आकर कहता है, ‘दोस्त, वे इसे किसी भी तरह से नहीं हिट करने वाले।’ जब उनके जैसे लोग, विराट या एबी कहते हैं, तो आप सोचते हैं, ‘अगर वे इसे हाथ से नहीं देख रहे हैं, तो और कौन कर सकता है?’ इन बातों से बहुत आत्मविश्वास बढ़ता है।”
31 वर्षीय ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान से टी-20 गेंदबाजी में काफी कुछ सीखा है। पटेल ने कहा कि, “अगर मुझे किसी ऐसे व्यक्ति को देखना है जिसने धीमी गेंद को कारगार बनाया, [यह] 2011 विश्व कप में जहीर खान थे। जिस तरह से उन्होंने उन नक्कल गेंदों से लोगों को आउट किया वह देखना अविश्वसनीय था। मैंने उनसे टी-20 में गेंदबाजी सीखा है।