Team India के खिलाड़ी भूले आराम, आखिरी टेस्ट मैच को कैसे भी करना चाहेंगे अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Team India के खिलाड़ी भूले आराम, आखिरी टेस्ट मैच को कैसे भी करना चाहेंगे अपने नाम

1 नवंबर से खेला जाएगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

बड़े जोश के साथ Team India ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज किया था, लेकिन पहले मैच में ही रोहित की सेना की हवा निकल गई। साथ ही इस टेस्ट सीरीज में घटिया प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया का WTC के फाइनल में जाने का सपना भी टूटने लगा है, दूसरी ओर अब टीम आखिरी टेस्ट मैच के लिए कड़ी तैयारी करने में जुटी है।

शानदार प्रदर्शन किया है न्यूजीलैंड टीम ने

जी हां, Team India के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां कीवी टीम ने लागातार 2 टेस्ट मैच में जीत की कहानी लिखी है। जिसकी बाद न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है, दूसरी ओर अब इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी और वहां दोनों टीमों के बीच 4  टीम मैचों की सीरीज होगी।

अब साख बचाने उतरेगी Team India

*1 नवंबर से खेला जाएगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच।
*मुंबई में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में बहाया खूब पसीना।
*इस दौरान गंभीर कर रहते थे खिलाड़ियों से बात, तो विराट दिखे थोड़े Chill मूड में।
*तो दूसरी ओर कीवी टीम 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Team India के अभ्यास सत्र से सामने आई कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं भारतीय टीम की इन तस्वीरों पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

रोहित और विराट रहे सुपर फ्लॉप

दूसरी ओर कीवी टीम के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया ने हार की कहानी लिखी, इसी के साथ ही रोहित और विराट का प्रदर्शन भी सुपर फ्लॉप रहा। दोनों बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए, ऐसे में BGT से पहले इन दोनों के खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया को टेंशन दे दी है और कई पूर्व खिलाड़ी अब विराट-रोहित की जमकर आलोचना करने में लगे हुए हैं। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ  जो टेस्ट सीरीज हुई थी,  उस टेस्ट में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से निराश किया था।

close whatsapp