श्रीलंका दौरे के लिए कंगारू टीम है पूरी तरह से तैयार, CA ने की शेड्यूल की घोषणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका दौरे के लिए कंगारू टीम है पूरी तरह से तैयार, CA ने की शेड्यूल की घोषणा

पहले टेस्ट की शुरुआत 29 जनवरी से होगी जबकि दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से शुरू होगा।

Australia (Image Credit- Twitter X)
Australia (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी-फरवरी 2025 में श्रीलंका का दौरा दो मैच की टेस्ट सीरीज और एकमात्र वनडे मैच के लिए करेगी। इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होगी और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र का ही भाग होंगे। बता दें कि, यह दोनों ही टेस्ट गाले में खेले जाएंगे।

पहले टेस्ट की शुरुआत 29 जनवरी से होगी जबकि दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से शुरू होगा। इस शेड्यूल्ड की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है। यही नहीं श्रीलंका क्रिकेट ने भी इस शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र वनडे के लिए वेन्यू की घोषणा नहीं की गई है।

इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है और टीम 62.5 जीत प्रतिशत के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो इस चक्र में उनकी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी लेकिन टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव के बाद उन्होंने भी धमाकेदार वापसी कर ली है और टीम 55.56 के जीत प्रतिशत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

जो भी टीम इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करेगी वो लगभग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है जो 25 जून से लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस अंक तालिका में पहले स्थान पर टीम इंडिया है जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार श्रीलंका का दौरा टेस्ट सीरीज के लिए 2022 में किया था

बता दें कि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका का दौरा टेस्ट सीरीज के लिए जून-जुलाई 2022 में किया था। यह दो मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। जहां एक तरफ इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर श्रीलंका ने दूसरे मैच को एक पारी से जीता था।

दोनों टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और यह देखना काफी रोमांचक होगा कि दो मैच की टेस्ट सीरीज को कौनसी टीम अपने नाम करती है। यही नहीं एकमात्र वनडे मैच को भी जीतने पर दोनों टीमों की निगाहें होंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?