चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय फैंस के लिए हम टिकट का खास कोटा रखेंगे: पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी - क्रिकट्रैकर हिंदी

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय फैंस के लिए हम टिकट का खास कोटा रखेंगे: पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला भारतीय सरकार के ऊपर छोड़ दिया है कि क्या राष्ट्रीय टीम को इस इवेंट के लिए पाकिस्तान भेजना चाहिए या नहीं।

Mohsin Naqvi (Photo Source: X/Twitter)
Mohsin Naqvi (Photo Source: X/Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। अभी तक इसको लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है कि क्या टीम इंडिया आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला भारतीय सरकार के ऊपर छोड़ दिया है कि क्या राष्ट्रीय टीम को इस इवेंट के लिए पाकिस्तान भेजना चाहिए या नहीं।

हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय फैंस की टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहसिन नकवी के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारतीय फैंस के टिकट के लिए स्पेशल कोटा होगा।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि, ‘हम भारतीय फैंस के लिए टिकटों का विशेष कोटा रखेंगे और वीजा जारी करने की नीति को तेज बनाने का प्रयास करेंगे। हम लोग यही चाहते हैं कि भारतीय फैंस को आगामी टूर्नामेंट को देखने में कोई भी परेशानी ना हो और इसीलिए हम उनके लिए खास योजना बना रहे हैं।’

मुझे नहीं लगता की टीम इंडिया पाकिस्तान आना कैंसिल करेगी: पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी ने आगे कहा कि, ‘टीम इंडिया को यहां जरूर आना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि वो यहां आना कैंसिल करेगी या रद्द करेगी और हमें पूरा भरोसा है कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही सभी टीमों के साथ होस्ट किया जाएगा।’

पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी यह कहा है की टीम इंडिया को पाकिस्तान का दौरा जरूर करना चाहिए। इन दोनों टीमों के बीच काफी समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इन दोनों के बीच काफी समय से आईसीसी इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब देखना यह होगा कि भारतीय सरकार राष्ट्रीय टीम को लेकर क्या फैसला लेती है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?