मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को क्लीनस्वीप की हर 1 मिनट में याद दिलाएगी: साइमन डूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को क्लीनस्वीप की हर 1 मिनट में याद दिलाएगी: साइमन डूल

अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है।

Simon Doull
Simon Doull. (Photo Source: Twitter)

हाल ही में मुंबई में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने इसको 3-0 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए खराब बात यह थी कि उनके बल्लेबाज तीनों ही टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के सभी मैच को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल ने बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टीम भारत को क्लीनस्वीप बिल्कुल भूलने नहीं देंगी।

साइमन डूल ने जिओसिनेमा को बताया कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो सीरीज को इंडिया ने जीता था और यह अच्छी बात भी है। लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया में क्लीनस्वीप होकर जा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है की पूरी ऑस्ट्रेलिया इस चीज का इंतजार कर रही होगी और हर एक मिनट वो टीम इंडिया को क्लीनस्वीप की याद दिलाएगी।

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए चार जीत और एक ड्रॉ की जरूरत है। रोहित शर्मा एंड टीम के ऊपर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। उनके लिए भी वापसी करना इतना आसान नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का दौरा लगभग वही खिलाड़ी कर रहे हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और उनके लिए आने वाली चुनौती इतनी आसान नहीं होने वाली है।’

टीम इंडिया अब विरोधी टीम के स्पिनर्स को अपने ऊपर हावी होने देना चाह रहे हैं: साइमन डूल

साइमन डूल ने आगे कहा कि, ‘अब ऐसा हो रहा है की टीम इंडिया विरोधी टीम के स्पिनर्स को अपने ऊपर हावी होने देना चाह रहे हैं। पूरे सम्मान के साथ मैं यह कहना चाहूंगा कि मिचेल सैंटनर और टॉम हार्टले ऐसे गेंदबाज हैं जिनको आप यह नहीं कहेंगे कि वो हाई क्वालिटी टेस्ट गेंदबाज है। टीम इंडिया के पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स हैं और आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी जिम्मेदारी भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।’

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?