शतकवीर Sanju Samson को उनकी वाइफ ने दिया खास नाम, इंस्टा स्टोरी के जरिए किया ये काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतकवीर Sanju Samson को उनकी वाइफ ने दिया खास नाम, इंस्टा स्टोरी के जरिए किया ये काम

Sanju Samson के शतक लगाने के बाद उनकी वाइफ ने शेयर की 2 इंस्टा स्टोरी।

Charulatha Samson And Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Charulatha Samson And Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson ने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में बैक टू बैक शतक लगाकर इतिहास रच दिया है, जिसके बाद संजू के फैन्स हद से ज्यादा खुश हैं। साथ ही संजू की वाइफ उनका शतक देख काफी उत्साहित हो गई, ऐसे में Charulatha Samson की खुशी इंस्टा स्टोरी के जरिए सभी के सामने आई।

मैच के बाद क्या बोले  Sanju Samson?

शतक के लिए संजू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने अहम बयान दिया है। संजू ने कहा कि- मैदान पर बिताए अपने समय का मैंने वास्तव में आनंद लिया, अच्छा खेल रहा हूं और आप कह सकते हैं कि अपने मौजूदा फॉर्म का अधिकतम उपयोग कर रहा हूं। साथ ही आगे संजू ने कहा कि- हम आक्रामक होने और टीम को खुद से आगे रखने के बारे में बात कर रहे हैं, एक बार जब आप तीन-चार गेंदें खेल लेते हैं तो आप बाउंड्री की तलाश में रहते हैं। मैं ज्यादा नहीं सोचता, कभी-कभी यह कारगर होता है और कभी-कभी नहीं।

 Sanju Samson का शतक देख क्या था उनकी वाइफ का रिएक्शन?

*Sanju Samson के शतक लगाने के बाद उनकी वाइफ ने शेयर की 2 इंस्टा स्टोरी।
*Charulatha ने टीम इंडिया और RR टीम के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।
*एक पर लिखा- Grateful, तो दूसरी इंस्टा स्टोरी के ऊपर लिखा-मेरे हमेशा का फेवरेट हीरो।
*अब सोशल मीडिया पर संजू की वाइफ की ये इंस्टा स्टोरी हो रही है तेजी से वायरल।

Sanju Samson की वाइफ ने शेयर की ये इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया की जीत के बाद संजू का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

कब खेला जाएगा अगला टी20 मैच?

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 4 टी20 मैचों की सीरीज है, जिसमें से पहला मैच जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। वहीं अब सीरीज का दूसरा मैच 10 तारीख को खेला जाएगा, तो तीसरा मैच 13 तारीख को खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मैच 15 तारीख के दिन होगा। वैसे आखिरी बार जब इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज हुई थी, तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

close whatsapp