चाय और धोनी का रिश्ता सबसे अलग है, RCB का स्टाफ खुद कर रहा था माही की सेवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

चाय और धोनी का रिश्ता सबसे अलग है, RCB का स्टाफ खुद कर रहा था माही की सेवा

RCB टीम के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो हो रहा है वायरल।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

फैन्स CSK टीम को इतना प्यार सिर्फ धोनी के कारण देते हैं, स्टेडियम में हर मैच के दौरान माही से जुड़े पोस्टर नजर आ जाते हैं। तो विरोधी टीम के खिलाड़ी से लेकर कोच भी थाला के साथ तस्वीर लेने का मौका तलाशते रहते हैं, अब ऐसा ही एक वीडियो आया है जिसमें धोनी की सादगी देख हर कोई खुश हो गया है।

इस IPL किया सिर्फ चौके-छक्कों में डील

जी हां, IPL 2024 में CSK टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने सिर्फ चौकों और छक्कों में ही डील किया है, इस दौरान वो कई बार नॉट आउट भी रहे। वैसे माही इस बार भी नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दिखे, जहां उन्होंने 13 मैचों में कुल 136 बनाए और इन सभी मुकाबलों में उन्होंने 11 चौकों के साथ 12 छक्के भी जड़े। जिसे देख फैन्स की खुशी अलग लेवल पर ही नजर आई और उनका पूरा पैसा वसूल हो गया।

धोनी की इस सादगी का हर कोई दीवाना है भाई

*RCB टीम के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वायरल वीडियो में RCB का स्टाफ धोनी को चाय देता हुआ नजर आ रहा है।
*अभ्यास से पहले और अभ्यास के बाद में माही चाय पीते हुए आ जाते हैं नजर।
*वहीं वीडियों में थाला की सादगी देख फैन्स हो गए काफी ज्यादा ही खुश।

एक नजर डालते हैं धोनी के इस वीडियो पर

नेट्स में गेंदबाजी करता दिखा ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

ऋतुराज गायकवाड़ की मदद की है पूरे सीजन

धोनी की जगह इस बार CSK टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की है, जहां ऋतुराज की कप्तानी से फैन्स काफी ज्यादा प्रभावित हुए। साथ ही इस दौरान हर मौके पर माही ने गायकवाड़ की काफी मदद की, जो कैमरे पर कई बार देखने को भी मिला। वैसे इससे पहले साल 2022 में जडेजा ने CSK की कप्तानी की थी, लेकिन वो अपनी कप्तानी में सुपर फ्लॉप साबित हुए थे और बीच में ही उन्होंने कप्तानी को छोड़ दिया था। वहीं बाद में जडेजा और टीम में विवाद भी हुआ था और ऐसा लग रहा था कि जडेजा टीम का साथ छोड़ देंगे, लेकिन फिर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

close whatsapp