Team India Practice For BGT 2024

BGT के लिए भारत ने शुरू की तैयारी, WACA में शुरू हुआ टीम का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप

टीम इंडिया पर्थ पहुंच चुकी है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयारियों में जुट गई है।

Team India Practice (Photp Source: X)
Team India Practice (Photp Source: X)

भारत ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी शुरू करने के लिए मंगलवार को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम में नेट्स पर अभ्यास किया, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

फोर्ब्स क्रिकेट पत्रकार ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। सीरीज के पहले मैच के लिए पिच में गति और उछाल होने की उम्मीद है। वहीं पर्थ के पिच का नेचर भी कुछ इसी तरह का है।

WACA  में लगाया गया है भारतीय टीम का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप

टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पर्थ के पुराने टेस्ट वेन्यू WACA (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन) पर भारतीय टीम ने सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप लगाया है। WACA स्टेडियम के चारों तरफ नेट्स लगाए गए हैं और इसे पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है। विराट कोहली पर्थ पहुंचने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पहले खिलाड़ी थे, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो सप्ताह पहले ही पहुंच गए।

https://twitter.com/trislavalette/status/1856234891937231240

सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है और वह निजी कारणों से पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले ही क्लियर कर दिया कि रोहित के नहीं होने पर उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे।

द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WACA स्टेडियम में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है, जो उस समय की याद दिलाता है जब ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम पर्थ पहुंची थी। इसकी बाउंड्री को नेट्स लगाकर ढक दिया गया था और पब्लिक के लिए इसे बंद कर दिया गया था और इसके अलावा स्टेडियम के कर्मचारियों को भी अंदर फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी। ऐसी ही कुछ पाबंदी इस बार भी लगाई गई है।

close whatsapp