सचिन तेंदुलकर ने तीन पेड़ की फोटो की पोस्ट, तो फैंस को स्टीव बकनर की खराब अंपायरिंग आई याद, देखें खिलाड़ी की पोस्ट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर ने तीन पेड़ की फोटो की पोस्ट, तो फैंस को स्टीव बकनर की खराब अंपायरिंग आई याद, देखें खिलाड़ी की पोस्ट 

सचिन की इस पोस्ट पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

Sachin Tendulkar and Steve Bucknor (Image Credit- Twitter X)
Sachin Tendulkar and Steve Bucknor (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय दिग्गज और क्रिकेट खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने, आज 17 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। सचिन तेंदुलकर द्वारा यह फोटो शेयर करने के बाद, पूर्व कैरेबियाई अंपायर स्टीव बकनर चर्चा में आ गए हैं।

गौरतलब है कि बकनर ने अपने अंपायरिंग करियर में सचिन को लेकर कई विवादास्पद फैसले दिए, जिसकी वजह से ना सिर्फ मैच का नतीजा बदला, बल्कि ये फैसले क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय रहे थे। पूर्व अंपायर द्वारा सचिन को लेकर दिए गए कुछ फैसलों की आज तक निंदा की जाती है।

इसमें से अगर हम आपको मुख्य विवादास्पद फैसले के बारे में बताएं, तो साल 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में एक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में गेंदबाज जेसन गिलिप्सी की एक गेंद पर, अंपायर ने सचिन को बेहद दी गलत तरीके से LBW आउट दिया था। जब इसे रिप्ले देखा गया, तो उसमें साफ नजर आ रहा था कि गेंद स्टंप से काफी ऊपर थी। इस फैसले के बाद सचिन को निराश होकर वापिस पवेलियन लौटना पड़ा था।

दूसरी ओर, आज शायद इसी फैसले को लेकर सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस फोटो में तीन पेड़ आपस में जुड़े हैं और सचिन ने कैप्शन में लिखा- क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस अंपायर को लगा होगा कि स्टंप्स को इतना बड़ा बनाया गया?

दूसरी ओर, जैसे ही सचिन ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, तो फैंस इस पोस्ट पर तेजी से रिएक्शन देने लगे हैं।

देखें सचिन तेंदुलकर की यह सोशल मीडिया पोस्ट

दूसरी ओर, आपको स्टीव बकनर के अंपायरिंग करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने सचिन के डेब्यू वर्ष यानि की 1989 से लेकर 2009 तक 128 टेस्ट और 181 वनडे मैचों में अंपायरिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने 1992 से 2007 तक लगातार 5 आईसीसी वर्ल्ड कप में अंपायरिंग की थी।

close whatsapp