सोशल मीडिया बना शिखर धवन का सहारा, रील्स के जरिए गब्बर रखते हैं खुद को खुश!
शिखर धवन अपने फैन्स को सोशल मीडिया देते हैं हर अपडेट।
अद्यतन - जून 28, 2023 6:50 अपराह्न

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन धीरे-धीरे टीम इंडिया से दूर होते जा रहे हैं, पहले टेस्ट, फिर टी20 और अब वनडे से भी इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। लेकिन अपने मस्त अंदाज के लिए मशहूर धवन को शायद इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, जहां ये खिलाड़ी अपने आप को सोशल मीडिया के जरिए खुश रखने की कोशिश में लगा हुआ है।
शुभमन गिल ने ली शिखर धवन की जगह
6 महीने पहले तक शिखर धवन टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन फिर धवन की टीम से छुट्टी कर दी गई। जिसके बाद बल्लेबाजी में ओपनिंग की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई और फिर पूरी कहानी ही बदल गई, वहीं गब्बर इस साल सिर्फ IPL खेलते हुए नजर आए थे और टीम इंडिया से इस साल उन्हें अभी तक एक भी मौका नहीं मिला है।
शिखर धवन खुद को इंस्टा रील्स के जरिए खुश रखते हैं!
*शिखर धवन अपने फैन्स को सोशल मीडिया देते हैं हर अपडेट।
*आए दिन उनकी नई-नई रील वीडियो होती रहती है वायरल।
*हाल ही में स्टाइलिश पोज के साथ एक नई तस्वीर की थी पोस्ट।
*उससे पहले वायरल गाने पर एक रील वीडियो भी डाली थी गब्बर ने।
ये नया पोस्ट शेयर किया है शिखर धवन ने
गब्बर रील्स के मामले में सभी को पछाड़ देते हैं
टीम इंडिया से बाहर, लेकिन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में है नाम
दूसरी ओर शिखर धवन आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में साल 2022 में नजर आए थे, जिसके बाद से उनकी इस साल टीम में वापसी नहीं हुई है। लेकिन उसके बाद भी गब्बर का नाम BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में है, जहांं ये खिलाड़ी ग्रेड C के अंदर है। वहीं सूत्रों की माने तो धवन को आगे आने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है जल्द।