विराट कोहली

पर्थ टेस्ट में विराट कोहली को कैसे जल्द आउट कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज? इयान हीली ने दी महत्वपूर्ण सलाह

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट में 54 से अधिक की औसत से 1392 रन बनाए हैं।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली इस चीज को बेसब्री से देखना चाहते हैं कि किस योजना के तहत मेजबान टीम के तेज गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज से यह अपील की है कि वो पहले भारतीय बल्लेबाज के फ्रंट पैड को टारगेट करें और फिर उन्हें छोटी गेंद फेकें।

बता दें कि, विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से विराट कोहली के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है।

पिछले कुछ समय से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में इस दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट मैचों में 54 से अधिक की औसत से 1392 रन बनाए हैं। उनका यहां पर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रन है।

SENQ Breakfast पर बात करते हुए इयान हीली ने कहा कि, ‘सबसे पहले मैं यह देखना चाहता हूं कि हमारे तेज गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ कैसी गेंदबाजी करते हैं। मैं यही कहूंगा कि गेंदबाज पहले विराट कोहली के आगे वाले पैर को टारगेट करें। इसके बाद जैसे ही उन्हें थोड़ी परेशानी हो मेजबान के गेंदबाज छोटी गेंद फेके। इससे विराट कोहली को काफी परेशानी होगी और हम उनका विकेट जल्द ले सकते हैं। अगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है तो उनके शरीर को टारगेट करें। मुझे पूरा भरोसा है कि विराट कोहली को इससे काफी परेशानी होगी।’

इयान हीली ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

इयान हीली ने आगे कहा कि, ‘गेंद को विराट कोहली से दूर रखें ताकि वह आकर गेंद को हिट करना चाहें। फिर आप उनके फ्रंट पैड को टारगेट कर सकते हैं। लेकिन अगर उसका फुटवर्क अच्छा है तो फिर बॉडी को टारगेट करिये। मैं चाहता हूं कि वह एक अनियंत्रित हुक या पुल खेले। मैं निश्चित रूप से पर्थ में उसके खिलाफ एक शॉर्ट लेग रखूंगा।’

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। आगामी सीरीज में विराट कोहली अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?