Nitish Kumar Reddy ने पैट कमिंस को दिखाए दिन में तारे, क्या कमाल का छक्का जड़ा था - क्रिकट्रैकर हिंदी

Nitish Kumar Reddy ने पैट कमिंस को दिखाए दिन में तारे, क्या कमाल का छक्का जड़ा था

Nitish Kumar Reddy ने पर्थ टेस्ट मैच में लगाया एक काफी कमाल का छक्का।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया की तरफ से Nitish Kumar Reddy और हर्षित राणा ने अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया है, जहां अपने डेब्यू टेस्ट में ही रेड्डी ने बल्ले का थोड़ा बहुत दम दिखाया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फैन्स के बीच।

सबसे ज्यादा रन ही Nitish Kumar Reddy ने बनाए

जी हां, BGT के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज पर्थ में ढेर हो गए, जिसके बाद पूरी भारतीय टीम सिर्फ 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन Nitish Kumar Reddy ने बनाए और इस खिलाड़ी ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। वहीं रेड्डी के अलावा पंत का बल्ला भी चला था और उन्होंने 37 रन बनाए थे अपनी टीम के लिए।

Nitish Kumar Reddy का ये वाला शॉट देखा क्या आपने?

*Nitish Kumar Reddy ने पर्थ टेस्ट मैच में लगाया एक काफी कमाल का छक्का।
*ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर रेड्डी ने जड़ा था ये शानदार छक्का।
*बल्ले का मुंह खोलकर इस बल्लेबाज ने पीछे की तरफ लगाया था Upper Cut
*वैसे IPL में पैट की कप्तानी में खेलते हैं ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी।

एक नजर Nitish Kumar Reddy के वीडियो पर

कप्तान साहब कर रहे हैं पहले ही दिन कमाल की गेंदबाजी

भले ही टीम इंडिया सिर्फ 150 रनों पर आउट हो गई हो, लेकिन गेंदबाजी में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने निराश नहीं किया। जहां बुमराह ने टीम को शुरूआती झटके दिलाए हैं और खबर लिखे जाने तक वो 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वैसे पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल के आउट होने को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था, जिसके बाद भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने तीसरे अंपायर के फैसले को गलत बताया था और सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया था। दूसरी ओर कोहली का टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप शो जारी है, जहां आज वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया के दल में लौटी रौनक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp