IPL 2025 Mega Auction: LSG फैंस के लिए खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका का यह धाकड़ बल्लेबाज आगामी सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करने को है तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Mega Auction: LSG फैंस के लिए खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका का यह धाकड़ बल्लेबाज आगामी सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करने को है तैयार

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

David Miller (Photo Source: Getty Images)
David Miller (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 24 नवंबर से सऊदी अरब के Jeddah में हो चुकी है। इस नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के ऊपर भी बड़ी बोली लगी है।

बता दें कि, डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और उन्हें दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। डेविड मिलर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में डेविड मिलर को गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए देखा गया था। इस धाकड़ खिलाड़ी ने 2024 में गुजरात टीम की ओर से 9 मैच खेले थे जिसमें 35 के औसत और 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 210 रन बनाए थे। हालांकि आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड मिलर का प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है और उन्होंने 130 मैच में 36.55 के औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 2924 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक है। अब डेविड मिलर को आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। लखनऊ फैंस के लिए यह बहुत ही अच्छी बात है। इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को रिटेन किया था और अब फ्रेंचाइजी का बल्लेबाजी लाइनअप डेविड मिलर के आने के बाद और भी मजबूत हो गया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आगामी सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। डेविड मिलर खुद इस बात से खुश होंगे कि आगामी सीजन में वो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?