IPL 2025: LSG का बल्लेबाजी लाइनअप है काफी मजबूत लेकिन गेंदबाजों को लगाना होगा जोर, जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है।
अद्यतन - नवम्बर 27, 2024 4:48 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरी तरह से तैयार है। लखनऊ टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। यही वजह है कि आगामी सीजन से पहले केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत की एंट्री हुई है।
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर को भी अपनी टीम में शामिल किया, जबकि निकोलस पूरन को उन्होंने रिटेन किया। फिलहाल तमाम फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आगामी सीजन में LSG की प्लेइंग XI क्या होगी? इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल 2025 के पहले मैच की संभावित प्लेइंग XI।
ओपनर:
आयुष बडोनी और एडन मार्करम

युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने अभी तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया। आगामी सीजन में भी इस युवा खिलाड़ी को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल में आयुष को फिनिशर के रूप में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है, लेकिन अब उन्हें आगामी सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी एक नई भूमिका सौंप सकती है।
आयुष बडोनी का साथ टॉप ऑर्डर में एडन मार्करम निभाते हुए नजर आ सकते हैं। एडन मार्करम के पास आईपीएल का भी काफी अनुभव है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यह नई जोड़ी तमाम फैंस को काफी पसंद आ सकती है।
मिडिल ऑर्डर:
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद

आईपीएल 2025 में लखनऊ का मिडिल ऑर्डर सबसे ज्यादा मजबूत दिख रहा है। टीम के पास मिचेल मार्श है जो कभी भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख मोड़ सकते हैं। इसके अलावा उनके पास ऋषभ पंत हैं, जो बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ-साथ कप्तानी की भूमिका में भी देखे जा सकते हैं।
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और डेविड मिलर इन तीनों ही बल्लेबाजों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम क्रिकेट फैंस को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि अगर यह तीनों खिलाड़ी किसी मैच में सेट हो गए तो विरोधी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।
इसके साथ ही शानदार खिलाड़ी अब्दुल समद को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
ऑलराउंडर:
शाहबाज अहमद

ऑलराउंडर के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास शाहबाज अहमद और मिचेल मार्श है। शाहबाज अहमद की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है। अब आगामी सीजन में वह यह भूमिका लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निभाएंगे।
गेंदबाज:
रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आवेश खान

रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजी को परेशान किया है।इस धुआंधार खिलाड़ी को आगामी सीजन में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। उनकी गेंदबाजी की तारीफ तमाम क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गजों तक ने की थी। भले ही चोटिल होने की वजह से मयंक यादव इस टूर्नामेंट में ज्यादा मैच ना खेल पाए हो, लेकिन आगामी सीजन में उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
तेज गेंदबाजी लाइनअप में मयंक यादव का साथ आवेश खान देते हुए नजर आएंगे। अगर ये तीनों गेंदबाज लय में नजर आए तो लखनऊ सुपर जायंट्स को इस टूर्नामेंट में हराना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।