Rajasthan Royals ने भारी मन से कहा Yuzvendra Chahal को अलविदा, भावुक वीडियो कर डाला शेयर
Chahal को खास वीडियो के जरिए Rajasthan Royals ने दी विदाई।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2024 11:44 पूर्वाह्न

Yuzvendra Chahal ने RCB टीम के बाद Rajasthan Royals हाथ थामा था, ऐसे में इस टीम के लिए चहल ने शानदार प्रदर्शन भी किया IPL में। लेकिन उसके बाद भी टीम ने उनको रिटेन नहीं किया है, साथ ही मेगा ऑक्शन में भी फिर से नहीं खरीदा। जिसके बाद अब राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया है और अलग अंदाज में अलविदा कहने की कोशिश की है।
Yuzvendra Chahal पर जमकर हुई पैसों की बारिश
जी हां, इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में Yuzvendra Chahal पर जमकर पैसों की बारिश हुई है, जहां पंजाब टीम ने इस खिलाड़ी को अपने नाम किया है। जिसके लिए पंजाब टीम ने चहल को 18 करोड़ की रकम दी है, इसके अलावा पंजाब टीम ने अर्शदीप को भी 18 करोड़ दिए हैं और श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा यानी की 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है।
Yuzvendra Chahal को भारी मन से कहा RR टीम ने अलविदा
*Yuzvendra Chahal को खास वीडियो के जरिए Rajasthan Royals ने दी विदाई।
*एक रील वीडियो के जरिए RR ने चहल का सफर दिखाया है टीम के साथ का।
*वीडियो में चहल की दोस्ती पर ज्यादा फोकस किया गया है, कैप्शन में लिखा-परिवार।
*इस पूरी रील वीडियो में उनकी ज्यादातर क्लिप खास दोस्त जोस बटलकर के साथ हैं।
RR टीम का स्पेशल वीडियो Yuzvendra Chahal के लिए
राजस्थान टीम का ये वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल
RR टीम के और 2 स्टार खिलाड़ी किस टीम में गए ?
वहीं चहल के अलावा राजस्थान टीम ने धाकड़ बल्लेबाज बटलर और अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को भी रिटेन नहीं किया था, साथ ही टीम ने ऑक्शन में भी इन खिलाड़ियों को फिर से नहीं खरीदा था। ऐसे में बटलर को गुजरात टीम ने अपने नाम कर लिया है, तो आर अश्विन की घर वापसी हुई है और वो अपनी पुरानी टीम चेन्नई में चले गए हैं। वहीं RR की नई टीम से कुछ फैन्स खुश हैं, तो कुछ फैन्स को ये टीम पसंद नहीं आ रही है।