01 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Dec 1, 2024 2:50 pm

1) NZ vs ENG: पहले टेस्ट मैच के दौरान कैमरे की हुई बड़ी चोरी, यहां जाने क्या है पूरा मामला
इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार रन की बढ़त बना ली है। हालांकि हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च में टॉकस्पोर्ट के कमेंट्री बॉक्स से कैमरा उपकरण चोरी होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रात में हुआ। प्रस्तोता जॉन नॉर्मन और साथी कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीव हार्मिसन ने इस खबर को सार्वजनिक करने के लिए अपने संगठन के सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया।
2) U-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत को 43 रनों से रौंदा, 238 पर सिमटी टीम… वैभव सूर्यवंशी रहे फ्लॉप
IND vs PAK: अडंर-19 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम 47.1 ओवरों में 238 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 43 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत कर ली है।
3) “IPL 2025 में विराट ही करेंगे RCB की कप्तानी”- ABD के बाद इस भारतीय दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2025 में विराट कोहली आरसीबी के कप्तान होंगे। IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वॉड के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके पास कप्तानी के लिए विराट के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। कुछ ही दिनों पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने भविष्यवाणी की थी कि विराट कोहली अगले साल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। विराट कोहली ने 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी।
4) “IND vs AUS की राइवलरी एशेज से भी बड़ी…” ऑस्ट्रेलिया के PM Anthony Albanese का बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा, जो पिंक-बॉल टेस्ट होगा। इस मैच से पहले प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ टीम इंडिया वॉर्म-्अप मैच खेल रही है, जिसके पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Anthony Albanese से मिले।
5) “लाबुशेन को बाहर करो”- पिंक बॉल टेस्ट से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान
मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम मॅनॅग्मेंट को पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आउट-ऑफ-फॉर्म मार्नस लाबुशेन को बाहर करने की मांग की है। सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार, 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू होगा। लाबुशेन ने इस साल पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए थे। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज उसके बाद से फॉर्म से बाहर दिखे हैं।
6) BGT 2024-25: भले ही नाथन मैकस्वीनी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए लेकिन…: रयान हैरिस ने युवा खिलाड़ी को जमकर किया सपोर्ट
रयान हैरिस ने SEN को बताया कि, ‘अभी तक मेरे हिसाब से नाथन मैकस्वीनी सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें रन बनाने की बेहद जरूरत है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना और ओपन करना थोड़ा अलग बात है। नाथन काफी अच्छे बल्लेबाज है। भले ही उन्होंने शुरुआत अच्छी ना कि हो लेकिन पर्थ में उन्होंने दो जबरदस्त गेंदों को बेहतरीन तरीके से खेला था।’
7) Prithvi Shaw को लेकर उनके साथी खिलाड़ी ने दे डाला ऐसा बयान, जिसे सुन आप हो जाएंगे हैरान
इस समय युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw खराब दौर से गुजर रहे हैं, एक तरफ वो सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं तो दूसरी तरफ उनको IPL मेगा ऑक्शन में इस बार किसी ने नहीं खरीदा। इस बीच उनकी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले अभिषेक शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है, इस बयान में अभिषेक ने शॉ के कमबैक को लेकर बात की है।
8) ऑस्ट्रेलिया टीम ने दिए Jasprit Bumrah को अलग-अलग नाम, मेजबान खिलाड़ियों में खौफ है गेंदबाज का
पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की कहानी लिखी थी, वहीं इस जीत में Jasprit Bumrah का बहुत बड़ा योगदान था। जहां पहले टेस्ट मैच में बुमराह के आगे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे, दूसरी ओर अब वो ही ऑस्टेलियाई खिलाड़ी इस गेंदबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
9) सर जडेजा ने CSK टीम का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस बार चेन्नई टीम के लिए मेगा ऑक्शन काफी अच्छा गया, जहां इस ऑक्शन में CSK ने अपने कई पुराने खिलाड़ियों को फिर से टीम में वापस लिया है। अब इन खिलाड़ियों को लेकर ऑलराउंडर सर जडेजा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी और अब ये वीडियो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है।