SA vs SL: खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं: श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs SL: खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं: श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 5 दिसंबर से सेंट जाॅर्ज पार्क Gqeberha में खेला जाएगा।

Thilina Kandamby (Image Credit- Twitter X)
Thilina Kandamby (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका और साउथ अफ्रीका भी प्रबल दावेदार है। वहीं इस समय साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है।

इस सीरीज का पहला मैच किंग्समीड, डरबन में खेला जा चुका है, जिसमें मेजबान साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं अगर टीमों को WTC के फाइनल में जगह बनानी है, तो दोनों टीमों को अपने बचे हुए मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसी कड़ी में अब 5 दिसंबर से साउथ अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच सेंट जाॅर्ज पार्क, Gqeberha में खेलने वाली है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच Thilina Kandamby का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि लंकाई खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर नहीं हैं, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं।

Thilina Kandamby ने दिया बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले, Thilina Kandamby ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हमारे पास बहुत अनुभवी यूनिट है और वे पहले भी इस तरह की स्थितियों में रहे हैं। हमने पहले भी वापसी की है। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी मानसिक रूप से कमजोर है, हम उन्हें काफी आत्मविश्वास देते हैं। हमने इस साल इंग्लैंड में इसी तरह से शुरुआत की थी।

हम एक गेम जीतने के लिए पीछे से आये। हमने इसे पहचान लिया है और हमें पहले दिन से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। हमने बातचीत की और यहां मुख्य बात नई गेंद का सामना करना है। ज्यादा आक्रामक होने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन हमें ढीली गेंदों को दूर रखना होगा। एक बार जब हम पहला घंटा पार कर लेते हैं, तो बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है।

close whatsapp