BGT 2024: एडिलेड में ऋषभ पंत का बल्ला रहा खामोश, पैट कमिंस की घातक गेंद पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: एडिलेड में ऋषभ पंत का बल्ला रहा खामोश, पैट कमिंस की घातक गेंद पर हुए आउट

ऋषभ पंत का विकेट इस मैच में पैट कमिंस ने झटका।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ। मेन इन ब्लू ने 109 के स्कोर पर अपने छह महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

भारतीय टीम के धुआंधार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत का विकेट पैट कमिंस ने झटका। कमिंस की छोटी गेंद को ऋषभ पंत सही तरीके से पढ़ नहीं पाए। गेंद उनके बल्ले से लगकर मार्नस लाबुशेन के पास गई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने काफी अच्छी तरह से इस कैच को पकड़ा।

बता दें कि, टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड पैट कमिंस के खिलाफ ठीक-ठाक रहा है। पंत ने टेस्ट में कमिंस के खिलाफ 174 गेंदों का सामना किया और 61.5 के स्ट्राइक रेट व 53.5 की औसत से 107 रन बनाए हैं। यही नहीं ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के खिलाफ दो ही बार आउट हुए हैं।

हालांकि, एडिलेड में ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक तीन पारी में 74 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत इस बात से काफी निराश होंगे कि उन्हें शुरुआत तो मिली लेकिन अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

टीम इंडिया काफी मुश्किल स्थिति में है

ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि केएल राहुल ने 37 रनों का योगदान दिया। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। वहीं विराट कोहली 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में नंबर-6 पर बल्लेबाजी की और तीन रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस मैच में दबाव बनाया हुआ है और अगर टीम इंडिया को मैच में वापसी करनी है, तो उन्हें एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत है। यही नहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी अपनी छाप इस मैच में छोड़नी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?