AUS vs IND IND innings Highlight

AUS vs IND: 180 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, नीतीश रहे टॉप स्कोरर, देखें Video Highlight

एडिलेड की पहली पारी में फ्लॉप रहे जायसवाल, विराट और रोहित।

AUS vs IND (Photo Source: X)
AUS vs IND (Photo Source: X)

शुक्रवार (6 दिसंबर) से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह एक डे नाइट टेस्ट मुकाबला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां पांच विकेट हॉल रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को LBW आउट किया। इसके बाद केएल राहुल (37) के रूप में स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट किया। इसके बाद 21वें ओवर में स्टार्क ने विराट कोहली (7 रन) के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। वहीं टी-ब्रेक होने से ठीक पहले स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।

AUS vs IND: आखिरी के कुछ ओवर में नीतीश रेड्डी ने की तूफानी बल्लेबाजी

दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत को 87 के स्कोर पर 5वां झटका लगा, जब स्कॉट बोलैंड ने रोहित को पवेलियन भेजा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ऋषभ पंत का शिकार किया। स्टार्क ने अपनी चौथी सफलता अश्विन को LBW आउट कर हासिल की। वहीं हर्षित राणा को बोल्ड करके स्टार्क ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।

इसके बाद 44वें ओवर में पैट कमिंस ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत को 9वां झटका दिया। बुमराह के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी ने अपना गियर चेंज किया, उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए। हालांकि, 45वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मिचेल स्टार्क को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। ट्रेविस हेड ने शानदार कैच पकड़ उनकी 42 रनों की तूफानी पारी का अंत किया। स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

AUS vs IND: भारत की पहली पारी की वीडियो Highlight

 

close whatsapp