BGT 2024: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस दिखी भारतीय टीम, पहले दिन का खेल रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस दिखी भारतीय टीम, पहले दिन का खेल रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत आज यानी 6 दिसंबर से एडिलेड में हो चुकी है। यह मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। नीतीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल ने 37 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए।

ऋषभ पंत ने 21 रनों की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। उन्होंने टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने सिर्फ एक ही विकेट खोया

गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक Nathan McSweeney 38* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 20* रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अभी तक एक विकेट लिया है।

खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी 94 रनों से पीछे है। टीम इंडिया की बात की जाए तो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वो 1-0 से आगे है। खेल के दूसरे दिन दोनों ही टीमें एक-दूसरे के ऊपर दबाव बनाने को देखेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?