BGT 2024: पैट कमिंस के खिलाफ फेल हुए केएल राहुल, एडिलेड में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: पैट कमिंस के खिलाफ फेल हुए केएल राहुल, एडिलेड में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में रहे नाकाम

दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने निराशाजनक बल्लेबाजी की और शानदार खिलाड़ी मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।

AUS vs IND (Pic Source-X)
AUS vs IND (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के भारत की दूसरी पारी में केएल राहुल की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली। वह मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल का विकेट ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने झटका।

बता दें कि तमाम लोगों को उम्मीद थी कि केएल राहुल दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहली पारी में केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में राहुल अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

पैट कमिंस ने भारतीय बल्लेबाज को छोटी गेंद फेंकी, जिसे केएल राहुल सही तरीके से खेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई, जिन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। टीम इंडिया को दूसरी पारी के शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है।

इससे पहले टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हुई थी, जबकि मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 337 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 17 चौके व 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की तूफानी पारी खेली। हेड ने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में की निराशाजनक शुरुआत

हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जबकि Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट झटके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें यहां से महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी। भले ही राहुल आउट हो गए हो, लेकिन भारत के पास और भी कई बेहतरीन खिलाड़ी है जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बना सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?