अंकुर वारिकू ने पृथ्वी शॉ के फिटनेस को लेकर रख अपना पक्ष, फैंस ने लगाई फटकार तो मांगनी पड़ी माफी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंकुर वारिकू ने पृथ्वी शॉ के फिटनेस को लेकर रख अपना पक्ष, फैंस ने लगाई फटकार तो मांगनी पड़ी माफी

पृथ्वी शॉ ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने का भी मौका मिला है।

Prithvi Shaw and Ankur Warikoo (Pic Source-Twitter)
Prithvi Shaw and Ankur Warikoo (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 153 गेंद में 28 चौके और 11 चाको की मदद से 244 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि मशहूर Influencer अंकुर वारिकू ने भारतीय बल्लेबाज की फिटनेस को लेकर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ इस समय फिट नहीं है और उन्हें अपनी फिटनेस पर जरूर काम करना चाहिए। हालांकि पृथ्वी शॉ के फैंस को अंकुर वारिकू की यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने उनकी जमकर आलोचना की। अब इसी चीज को लेकर अंकुर वारिकू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय बल्लेबाज और उनके फैंस से माफी मांगी।

अंकुर वारिकू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ‘तमाम लोगों के जवाब के बाद मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है। यह तस्वीर पृथ्वी शॉ की है जिन्होंने अपनी मां को चार साल की उम्र में ही खो दिया था। मैं अपने पोस्ट को लेकर बिल्कुल भी सम्मानित महसूस नहीं कर रहा हूं।

पृथ्वी शॉ मैंने जो कुछ भी आपके लिए कहा है मैं उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैं तहे दिल से काफी दुखी हूं कि मैं आपके लिए यह सब बोला। मैं क्रिकेट ज्यादा नहीं देखता हूं और इसीलिए मुझे नहीं पता था कि आपका इतिहास क्या रहा है। मुझे सिर्फ यही पता था कि आपका नाम पृथ्वी है।’

यह रहा अंकुर वारिकू का ट्वीट:

पृथ्वी शॉ ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने का भी मौका मिला है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर में उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। ऐसा कभी नहीं होगा कि उन्हें मौके ना मिले हो लेकिन वो इन मौकों को भुना नहीं पाए।

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है लेकिन पृथ्वी शॉ का इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम में अपनी जगह हासिल करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। उम्मीद लगाई जा सकती है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें बहुत ही जल्द मौका देगा।

close whatsapp