Siraj ने कैमरे के सामने Travis Head को बताया झूठा, हरभजन ने भी दिया गेंदबाज का साथ
पिंक बॉल टेस्ट मैच में Siraj ने Travis Head को आउट किया था।
अद्यतन - Dec 8, 2024 11:37 am

पिंक बॉल टेस्ट मैच में जैसे ही Mohammed Siraj ने Travis Head को आउट किया था, उसके बाद काफी ज्यादा बवाल हो गया था दोनों के बीच। इस दौरान सिराज और हेड के बीच शब्दों का वार देखने को मिला, साथ ही मेजबान टीम के बल्लेबाज ने मीडिया के सामने सफाई भी दी थी और अब सिराज ने अपने नए बयान में हेड को झूठा तक बता दिया है।
Mohammed Siraj ने Travis Head को दिया ‘झूठे’ का टैग
Mohammed Siraj ने हरभजन सिंह से बात करते हुए Travis Head के बार में काफी कुछ कहा, जिसे सुन फैन्स हैरान रह गए। सिराज ने कहा कि- हेड के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आ रहा था, वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और जब मुझे छक्का मारा तो मेरे अंदर जुनून आ गया। सिराज ने बताया कि- मैंने जब हेड को आउट किया, तो वो मुझे गालियां दे रहे थे। मैंने से सिर्फ विकेट का जश्न मनाया था और मैंने उनको कुछ नहीं बोला था, हेड ने PC में कहा था कि उन्होंने मुझे Well Bowled बोला था। ऐसे कुछ नहीं हुआ था और हेड ने मीडिया सामने झूठ बोला था, साथ ही सिराज ने कहा कि हम सभी को इज्जत देते हैं और क्रिकेट जेंटलमैन गेम है।
हरभजन ने भी दिया Siraj का साथ
वहीं इस बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने भी सिराज की तारीफ की, उन्होंने कहा कि-हम सब भारतीय आपके साथ हैं और आपने जो किया बहुत अच्छा किया। साथ ही हरभजन ने कहा कि वो गेंद शानदार थी, हेड को वो गेंद याद रहने वाली है और ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेरे साथ भी बहुत पंगे किए हैं।
Mohammed Siraj और हरभजन की बातचीत का वीडियो
Stunning revelation! @mdsirajofficial breaks his silence on his verbal clash with #TravisHead during Day 2 of the pink-ball Test! 😳
PS. Don't miss @harbhajan_singh's advice to DSP Sahab! 🫣#AUSvINDOnStar 2nd Test, Day 3 👉 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy… pic.twitter.com/x0IqMVG1Ir
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 8, 2024
हेड ने मीडिया के सामने ये बोला था अपने बयान में
टीम इंडिया को मिली करारी हार
*पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को मिली करारी हार।
*मेजबान टीम ने डे-नाइट टेस्ट मैच को कुल 10 विकेट से किया इस बार अपने नाम।
*दूसरी ओर दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज हो चुकी है अब 1-1 से बराबर।
*इस टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले Travis Head बने मैन ऑफ द मैच।