अनुष्का शर्मा की नजरों में विराट कोहली से ज्यादा ‘क्यूट’ लड़का और कोई नहीं है!
क्रिकेट से ब्रेक लेकर इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं विराट कोहली।
अद्यतन - अगस्त 4, 2022 3:59 अपराह्न

अनुष्का शर्मा ने 4 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने पति विराट कोहली के साथ क्यूट और प्यारी तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों ने एक ही कलर का ड्रेस पहना है और इससे भी ज्यादा दिलचस्प अनुष्का का कैप्शन है, जो उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा है।
अनुष्का शर्मा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।” ये बात जगजाहिर है कि उनकी जिंदगी में क्यूट लड़का कोई और नहीं बल्कि विराट ही है।पहली तस्वीर में दोनों रॉक साइन का इमोजी बनाकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और फिर वे दूसरे में विक्ट्री का साइन बनाकर पोज दे रहे हैं।
यहां देखिए अनुष्का शर्मा का वो पोस्ट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन और फ्रांस में छुट्टियां मना रहे थे। हालांकि अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ ज्यादा झलकियां साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने समय-समय पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थी। अनुष्का शर्मा की वो तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी।
फिल्मों की बात करें तो इन दिनों अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए मेहनत कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह इस फिल्म के लिए इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेंगी। फिल्म में अनुष्का, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।
विराट कोहली ने लिया है क्रिकेट से ब्रेक
विराट कोहली की बात करें तो वो इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। आखिरी बार वो इंग्लैंड सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे और उसके बाद वेस्टइंडीज दौरे और आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया है। अब वो सीधे एशिया कप में खेलते हुए नजर आंएगे।