ZIM vs AFG Dream11 Prediction, 2nd T20I: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट, दूसरे टी20 मैच के लिए- CricTracker Hindi

ZIM vs AFG: Dream11 Prediction, 2nd T20I: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, दूसरे टी20 मैच के लिए

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

ZIM vs AFG (Photo Source: X)
ZIM vs AFG (Photo Source: X)

ZIM vs AFG: Dream11 Prediction, 2nd T20I: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा। पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर मेजबान जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई थी। करीम जनत ने 49 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगरवा ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में आसानी से 145 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। ब्रायन बेनेट ने 49 गेंदों में 49 और डियोन मेयर्स ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने तीन विकेट और राशिद खान ने दो विकेट चटकाए थे।

Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी20
वेन्यू हरारे स्पोर्ट्स क्लब
दिन और समय 13 दिसंबर, शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Fan Code App  & Website

ZIM vs AFG, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 16
जिम्बाब्वे ने जीते 02
अफगानिस्तान ने जीते 14
नो रिजल्ट 00
टाई 00

Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I: Harare Sports Club Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं रहने वाली है। बल्लेबाजों को असाधारण शॉट्स खेलने से पहले परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए बीच में कुछ समय देना होगा। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनर खेल में अहम भूमिका में होंगे। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चुन सकता है। साथ ही मैदान पर 160 रनों का स्कोर एक मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

ZIM vs AFG, 2nd T20I: Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

जिम्बाब्वे (Zimbabwe):

टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डी मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टिनोटेंडा मापोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद इशाक, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद

ZIM vs AFG Dream11 Team, 2nd T20I: दूसरे टी20 मैच के लिए

विकेटकीपर- रहमानुल्लाह गुरबाज

बल्लेबाज- करीम जनत, ब्रायन बेनेट, डियोन मेयर्स, हजरतुल्लाह जजई

ऑलराउंडर– राशिद खान, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा

गेंदबाज- नवीन उल हक, रिचर्ड नगरवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी

कप्तान और उप- कप्तान (पहली पसंद) किसे बनाए?

कप्तान राशिद खान

उप-कप्तानरिचर्ड नगरवा 

कप्तान और उप- कप्तान (दूसरी पसंद) किसे बनाए?

कप्तान– डियोन मेयर्स

उप-कप्तान- नवीन उल हक

Click Here: Zimbabwe vs Afghanistan, 2md T20I Live Score 

close whatsapp