देखने को मिलेगा Tilak Varma का नया अवतार, GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं इस बार
Tilak Varma ने इंस्टा पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।
अद्यतन - Dec 17, 2024 4:48 pm

Tilak Varma मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस का काफी ज्यादा ध्यान रखता है और जिम में जमकर पसीना बहाता है। इसी कड़ी में तिलक ने इंस्टाग्राम पर कुछ नए वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें ये खिलाड़ी वर्क आउट करते हुए नजर आ रहा है।
कैसा रहा है Tilak Varma का इंटरनेशनल करियर?
IPL में शानदार प्रदर्शन कर Tilak Varma ने टीम इंडिया में एंट्री ली थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। ऐसे में तिलक टीम इंडिया से अभी तक 4 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक है। तो इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से 20 टी20 मैच खेल हैं, जिसमें वो 2 अर्धशतक के अलावा 2 शतक लगा चुके हैं। तिलक के ये 2 शतक हाल ही में आए थे, जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर ये बैक टू बैक शतक ठोके थे।
Tilak Varma का फिटनेस पर फोकस है
*Tilak Varma ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शामिल हैं वीडियो।
*जहां इन नए वीडियो में तिलक GYM में कड़ा वर्क आउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान तिलक ने की अलग-अलग एक्सरसाइज, नजर आए काफी ज्यादा फिट।
*बल्लेबाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा-New challenges, renewed motivation।
वर्क आउट करते हुए Tilak Varma के वीडियो
हाल ही में तिलक का एक वीडियो हुआ था वायरल
जी हां, कुछ समय पहले ही Tilak Varma ने इंस्टाग्राम अपनी एक रील वीडियो शेयर की थी, जो काफी ज्यादा ही वायरल हुई थी। जहां इस नई रील में तिलक समंदर में Jet Ski को चलाते हुए नजर आ रहे थे, साथ ही तिलक वर्मा जो Jet Ski राइड कर रहे थे उसका रंग नीला था।जिसकी तरफ बल्लेबाज ने इशारा कर चिल्लाया-Blue For मुंबई इंडियंस। वैसे तिलक का IPL डेब्यू MI टीम से ही हुआ था और इस बार भी टीम ने ईशान किशन को छोड़ इस खिलाड़ी को रिटेन किया था मेगा ऑक्शन से पहले।