BBL 2024-25: डेनियल सैम्स की आंधी में उड़ी एडिलेड स्ट्राइकर्स, बेहतरीन ऑलराउंडर ने एक ही ओवर में जड़ दिए 31 रन, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2024-25: डेनियल सैम्स की आंधी में उड़ी एडिलेड स्ट्राइकर्स, बेहतरीन ऑलराउंडर ने एक ही ओवर में जड़ दिए 31 रन, देखें वीडियो

बिग बैश लीग 2024-25 के तीसरे मुकाबले में सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हराया।

Daniel Sams (Pic Source-X)
Daniel Sams (Pic Source-X)

कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2024-25 के तीसरे मुकाबले में सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में सिडनी थंडर की ओर से आक्रामक ऑलराउंडर डेनियल सैम्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, सिडनी थंडर को यह मैच जीतने के लिए अंतिम दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी। उनके 7 विकेट गिर गए थे। इस ओवर के शुरू होने से पहले डेनियल सैम्स ने 9 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे। हालांकि, सिडनी थंडर की पारी का 19वां ओवर लेकर आए लॉयड पोप की पहली दो गेंदों पर डेनियल सैम्स ने लगातार 2 छक्के जड़े। इसके बाद पोप ने वाइड गेंद फेंकी। डेनियल ने पोप की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और फिर चौथी गेंद पर छक्का मारा।

सैम्स ने इसके बाद जबरदस्त बल्लेबाजी की और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया और इसके बा इस ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ कुल एक ओवर में 31 रन जड़े। उन्होंने पोप की हर गेंद पर तगड़ा प्रहार किया। सिडनी थंडर को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी और उन्होंने इस मैच को दो गेंद रहते हुए जीत लिया। डेनियल सैम्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 18 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

यही नहीं सैम्स ने इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर ने गेंदबाजी से काफी खराब प्रदर्शन किया और चार ओवर में 44 रन लुटाए।

सिडनी थंडर ने जीता मुकाबला

मुकाबले की बात की जाए तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से जेमी ओवर्टन ने 45* रनों की शानदार पारी खेली, जबकि Jake Weatherald ने 40 रनों का योगदान दिया। जेम्स बेजली ने भी 31 रनों की तूफानी पारी खेली। थंडर की ओर से क्रिस ग्रीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट झटके।

जवाब में सिडनी थंडर के लिए डेनियल सैम्स के अलावा सैम कोंटास ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने 29 रन बनाए जबकि ओलिवर डेविस ने 23 रनों का योगदान दिया। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सिडनी थंडर ने बिग बैश लीग 2024 का अपना पहला मैच जीत लिया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?