क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में IND vs PAK मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में IND vs PAK मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

पहले यह टूर्नामेंट सिर्फ पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाना था, लेकिन अब यह हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा।

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। दरअसल, पहले यह टूर्नामेंट सिर्फ पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाना था, लेकिन अब यह हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद आईसीसी ने की है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि वो चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। यही वजह है कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित कराने का फैसला लिया है।

अब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। Revsportz की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच 23 फरवरी को दुबई या कोलंबो में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले का हमेशा ही तमाम लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

23 फरवरी को खेला जा सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मुकाबला

भारत और पाकिस्तान को हमेशा ही दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट टीमों में गिना जाता है। इन दोनों टीमों के बीच अंतिम बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार मैच खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही जबरदस्त रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी एक-दूसरे के खिलाफ हमेशा ही मैच विनिंग प्रदर्शन करने को देखते हैं। फिलहाल इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद तमाम लोग आगामी मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे।

यह देखना भी काफी रोमांचक होगा कि इन दोनों टीमों के बीच आगामी मैच को कौन जीतता है? टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जबकि पाकिस्तान टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?