ब्रूक से लेकर जायसवाल तक, इन 5 क्रिकेटरों ने साल 2024 में बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ब्रूक से लेकर जायसवाल तक, इन 5 क्रिकेटरों ने साल 2024 में बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Harry Brook and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

Most runs in international cricket in 2024: साल 2024 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। यह साल कुछ क्रिकेटरों के लिए शानदार रहा, तो कुछ क्रिकेटर्स के लिए खराब रहा। इस साल आईपीएल, टी20 वर्ल्ड कप 2024, एशेज सीरीज जैसे शानदार टूर्नामेंट देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ढेरों रन बनाए।

तो वहीं इन टूर्नामेंट्स के दौरान दुनियाभर के कुछ चुनिंदा क्रिकेटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खैर, इस आर्टिकल में हम साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

5. जो रूट (Joe Root)

Joe Root (Photo Source: X)
Joe Root (Photo Source: X)

हमारी लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट आते हैं। बता दें कि साल 2024 रूट के क्रिकेट करियर का एक बेहतरीन साल रहा है। इस साल रूट ने खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत सारे रन बनाए। तो वहीं साल 2024 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर में रूट ने महज 31 पारियों में 1556 रन बनाए हैं।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp