Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 के लिए शेड्यूल आया सामने, इस दिन होगा भारत-पाक का महामुकाबला

पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी।

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)
ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए ICC ने आज शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। हालांकि, आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और उसके बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (Champions Trophy 2025 Full Schedule)

तारीख मैच स्थान
19 फरवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची, पाकिस्तान
20 फरवरी बांग्लादेश बनाम भारत दुबई
21 फरवरी अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची, पाकिस्तान
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर, पाकिस्तान
23 फरवरी पाकिस्तान बनाम भारत दुबई
24 फरवरी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी, पाकिस्तान
25 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी, पाकिस्तान
26 फरवरी अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर, पाकिस्तान
27 फरवरी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी, पाकिस्तान
28 फरवरी अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर, पाकिस्तान
1 मार्च दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड कराची, पाकिस्तान
2 मार्च न्यूजीलैंड बनाम भारत दुबई
4 मार्च सेमीफाइनल 1 दुबई
5 मार्च सेमीफाइनल 2 लाहौर, पाकिस्तान
9 मार्च फाइनल लाहौर, पाकिस्तान
(यदि भारत क्वालिफाई नहीं करता है, अगर भारत क्वालिफाई किया तो मैच दुबई में)
10 मार्च रिजर्व डे
सभी मैच डे-नाइट होंगे।

close whatsapp