T20 World Cup 2026: चोटिल जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिप्लेस करेंगे स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया का आगामी मैच में श्रीलंका से सामना
अद्यतन - Feb 16, 2026 1:55 pm

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की इवेंट तकनीकी समिति ने स्टीव स्मिथ को जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑस्ट्रेलियाई खेमे में शामिल करने की इजाज़त दे दी है।
गौरतलब है कि हेजलवुड पिंडली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, इसलिए स्मिथ को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। टीम की मेडिकल टीम को उम्मीद थी कि हेजलवुड टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
इससे पहले स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम से स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में जुड़े हए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श के चोटिल होने के बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए उड़ान भरी। तो वहीं, अब आईसीसी से मिली परमिशन के बाद के बाद, उन्हें हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल कर लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का अपडेट स्क्वाॅड
मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड (उप-कप्तान), कैमरन ग्रीन, बेन ड्वार्शियस, एडम जम्पा, कूपर कॉनली, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, टिम डेविड, मैट रेनशॉ और स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से
दूसरी ओर, अब जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना सह-मेजबान श्रीलंका से होने वाला है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह आज 16 फरवरी, सोमवार को शाम 7 बजे से पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करते ही श्रीलंका सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर सकती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना होगी।
फिलहाल, ग्रुप बी में श्रीलंका दो जीत के साथ 4 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में एक हार व एक जीत के साथ 2 अंक लिए, तीसरे नंबर पर मौजूद है।