26 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2024 4:15 अपराह्न

1. 4483 गेंद और 1445 दिनों के बाद जसप्रीत बुमराह के साथ हुआ ऐसा, कोंस्टास ने तोड़ा ये सिलसिला
3 साल और 4400 से ज्यादा गेंदों के बाद टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने छक्का जड़ा है। ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने किया है। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 4483 गेंद, 1145 दिन यानी 3 साल से ज्यादा समय के बाद किसी बल्लेबाज ने छक्का जड़ा। सैम कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ एक नहीं, बल्कि दो छक्के लगाए। 2021 में आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ा था।
2. BGT 2024-25: मुझे ऐसा लगता है कि गलती से विराट कोहली मुझसे टकरा गए थे: सैम कोंस्टास
सैम कोंस्टास के मुताबिक विराट कोहली उनसे गलती से टकरा गए थे और इसके बाद उन्हें भी गुस्सा आ गया था। पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सैम कोंस्टास ने कहा कि, ‘मैं अपने ग्लव्स को देख रहा था। मुझे ऐसा लगता है कि वो गलती से मुझे टकरा गए थे। यह क्रिकेट है और टेंशन बस और कुछ नहीं।’
3. AUS vs IND: MCG में अर्धशतक लगाते ही डाॅन ब्रैडमैन के साथ इस एलीट लिस्ट में शामिल हुए स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) मेलबर्न टेस्ट में अर्धशतक जड़ते ही एक खास एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एमसीजी टेस्ट मैच के पहले दिन स्मिथ ने जैसे ही रोहित शर्मा की टीम इंडिया के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई, तो वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इस अर्धशतक के साथ ही वह डाॅन ब्रैडमैन के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। बता दें कि इस मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकाॅर्ड ग्रेग चैपल (13 बार) के नाम है।
4. रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट में….: अभिषेक नायर ने भारतीय कप्तान के बल्लेबाजी क्रम का किया खुलासा
चौथे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद अभिषेक नायर ने रिपोर्टर को बताया कि, ‘रोहित शर्मा ऊपर आकर बल्लेबाजी करेंगे। जहां तक रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे वहीं केएल राहुल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’
5. BBL 2024-25: बेन डकेट ने अपनी तूफानी पारी से तमाम फैंस का जीता दिल, अकील हुसैन के एक ही ओवर में जड़े 6 चौके
सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की तूफानी पारी खेली। बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान अकील हुसैन के एक ही ओवर में 6 चौके जड़े।
6. BGT 2024-25: Sam Kontas के साथ भिड़ना विराट कोहली को पड़ गया भारी, आईसीसी ने ठोका भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा जुर्माना
Sam Kontas जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब भारत के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को उन्हें जानबूझकर टक्कर मारते हुए देखा गया। भारतीय खिलाड़ी के ऊपर आईसीसी ने भी बड़ा जुर्माना ठोका है। विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली लेवल 1 के दोषी पाए गए हैं। मैच फीस के अलावा उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। विराट कोहली ने ICC की नियमावली के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन किया है।
7. BGT 2024-25: उस्मान ख्वाजा के पास नहीं है जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब, छह पारियों में बने वह पांच बार शिकार
जारी टेस्ट सीरीज में 6 पारियों में पांच बार जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया है। अभी तक 87 गेंदों में उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ 24 रन बनाए हैं और पांच बार आउट हुए हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा को मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में आउट किया था।
8. “ये प्लान नहीं था लेकिन…”, बुमराह के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स को लेकर सैम कोंस्टास ने बोली यह बात
मैच से पहले कोंस्टास ने कहा था कि, उनका प्लान बुमराह के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स खेलने का है। मैच में उन्होंने बुमराह के खिलाफ सातवें ओवर में रैंप शॉट खेलकर शानदार छक्का लगाया था। बता दें, 2021 के बाद पहली बार किसी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ा है। रैंप शॉट को लेकर बात करते हुए कोंस्टास ने कहा, “कल यह योजना नहीं थी, मैं अच्छे क्रिकेट शॉट खेलने जा रहा था और बुमराह निश्चित रूप से एक वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज हैं और मैंने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, उनकी रणनीति बदलने की कोशिश करना महत्वपूर्ण बात थी।”
9. 4 दिनों के अंदर दो बैक-टू-बैक दोहरा शतक जड़ DC के खिलाड़ी समीर रिजवी ने रचा बड़ा इतिहास
उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी जारी मेन्स अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चार दिन पहले ही वडोदरा में त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। रिजवी ने अब विद्रभ के खिलाफ एक और दोहरा शतक इतिहास रच दिया है। वह टूर्नामेंट में दो बैक-टू-बैक दोहरे शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
10. IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल हुआ खत्म, भारत ने चटकाए 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन के खेल में अधिकतर समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा। भारत को 6 विकेट जरूर मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 बल्लेबाजों के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 311 रन बनाए। कंगारू टीम अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना चुकी हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
11. बुमराह ने India के ‘Headache’ को बनाया अपना शिकार, डक पर आउट हुए ट्रैविस हेड
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 67वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। पहली गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर स्टीव स्मिथ ने तीन रन बटोरे थे और फिर स्ट्राइक ट्रैविस हेड को दिया था। दूसरी गेंद पर हेड कोई रन नहीं ले पाए और फिर अगली गेंद पर बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ट्रैविस हेड गेंद को ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए, उन्हें लगा गेंद सीम नहीं करेगी। लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और स्टंप्स के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। हेड सात गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे और 240 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा विकेट गंवाया।