पूर्व क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह के सेलिब्रेशन के बहाने सिराज पर साधा निशाना, कहा- युवा अपने रोल मॉडल सही तरीके से चुनें - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह के सेलिब्रेशन के बहाने सिराज पर साधा निशाना, कहा- युवा अपने रोल मॉडल सही तरीके से चुनें

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इस मैच में ट्रेविस हेड के अलावा उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श को भी अपना शिकार बनाया है।

BGT 2024-25 (Pic Source-X)
BGT 2024-25 (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बेहतरीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वह जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।

जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड का विकेट अपने नाम किया, भारतीय खिलाड़ियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बुमराह की बेहतरीन इनस्विंग गेंद को हेड सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। हालांकि, हेड को आउट करने के बाद बुमराह अपने साधारण अंदाज में ही सेलिब्रेशन किया।

वहीं उनके सेलिब्रेशन को लेकर पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह ने कैसे ट्रेविस हेड के विकेट को सेलिब्रेट किया? उन्होंने ना तो ज्यादा सेलिब्रेशन किया और ना ही गुस्से में सेंड-ऑफ दिया। जसप्रीत बुमराह सिर्फ हंसे। बच्चों को यह चीज समझनी चाहिए और अपने रोल मॉडल को सही तरीके से चुनना चाहिए।’

यह रहा मोहम्मद कैफ का ट्वीट:

बुमराह ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट झटके

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इस मैच में ट्रेविस हेड के अलावा उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श को भी अपना शिकार बनाया है। जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर दबाव बनाया हुआ है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए हैं। टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रन का योगदान दिया। वहीं Sam Kontas ने 60 रनों की पारी खेली। फिलहाल स्टीव स्मिथ 68* रन पर और कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?