SM Trends: 29 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 29 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

खेल का चौथा दिन समाप्त होने तक मेजबान आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं।

SM Trends Of 29 December
SM Trends Of 29 December

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। खेल के चौथे दिन की समाप्ति पर मेजबान आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर नाथन लियोन 41* रन और स्कॉट बोलैंड 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की भारत पर कुल 333 रनों की बढ़त हो चुकी है।

वही बिग बैश लीग 2024-25 में इस समय ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच ब्रिस्बेन में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए हैं। मेजबान टीम इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही। जवाब में सिडनी सिक्सर्स ने मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छी शुरुआत की है।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। वह WTC 2023-25 के फाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है।

 

close whatsapp