SA vs PAK Dream11: साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान ड्रीम 11 टीम, Playing11, पिच रिपोर्ट दूसरे टेस्ट के लिए-3 जनवरी, CricTracker

SA vs PAK Dream11: साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान ड्रीम 11 टीम, Playing11, पिच रिपोर्ट दूसरे टेस्ट के लिए-3 जनवरी, CricTracker

साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की कर ली है और वह पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।

SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)
SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

SA vs PAK Dream11 Prediction, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। SA vs PAK दूसरा टेस्ट मैच दोपहर 2 बजे केपटाउन के न्यूलैंड्स में शुरू होगा।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और वह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला दो विकेट के मामूली अंतर से जीता था। मैच की चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 148 रनों की जरूरत थी। लेकिन साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 99 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्को यान्सन और कगिसो रबाडा की 51* रनों की साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने हारे हुए मैच को अपने नाम किया।

South Africa vs Pakistan, 2nd Test Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट
वेन्यू न्यूलैंड्स, केपटाउन
दिन और समय शुक्रवार-मंगलवार, 3 जनवरी-7 जनवरी 2025, दोपहर 2 बजे (IST)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sports18 Network & Jio Cinema

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (Head-To-Head Records)

मैच 29
साउथ अफ्रीका ने जीता 16
पाकिस्तान ने जीता 06
ड्रा 07
नो रिजल्ट 00

न्यूलैंड्स पिच रिपोर्ट (SA vs PAK Pitch Report)

न्यूलैंड्स दक्षिण अफ्रीका के उन मैदानों में से एक है, जो स्पिनरों की मददगार है। साथ ही, इस वेन्यू पर बहुत सारे टेस्ट मैच देखने को मिले हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल जनवरी में इस  स्थान पर आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मैच दो दिन में समाप्त हो गया था और भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस वेन्यू पर अब तक कुल 60 टेस्ट खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 23 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें 26 मौकों पर विजयी हुई हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 342 है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (SA vs PAK Probable Playing XIs)

साउथ अफ्रीका (South Africa):

टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन।

पाकिस्तान (Pakistan):

शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।

SA vs PAK Dream11 Prediction दूसरे टेस्ट मैच के लिए 

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान

बल्लेबाज- बाबर आजम, तेंबा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, तेंबा बावुमा

ऑलराउंडर– एडेन मार्करम, कॉर्बिन बॉश, सऊद शकील

गेंदबाज- मोहम्मद अब्बास, मार्को जेन्सन, डेन पैटर्सन

कप्तान और उप- कप्तान (फर्स्ट चॉइस) किसे बनाए?

कप्तान एडेन मार्करम

उप-कप्तान मोहम्मद अब्बास

कप्तान और उप- कप्तान (सेकंड चॉइस) किसे बनाए?

कप्तान मार्को जेन्सन

उप-कप्तान- कॉर्बिन बॉश

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच प्रीव्यू, दूसरा टेस्ट

close whatsapp