07 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 7, 2025 2:11 pm

1) टीम इंडिया को BGT हारने से हुआ डबल नुकसान, ICC Test Rankings में साउथ अफ्रीका का धमाल
BGT हारने का गम अभी खत्म नहीं हुआ था कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टीम इंडिया को एक और तगड़ा झटका दे दिया। आईसीसी ने सोमवार 6 जनवरी की देर रात टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया, जिसमें टीम इंडिया टॉप 2 से बाहर हो गई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर खिसक गई है, क्योंकि पाकिस्तान को आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने हरा दिया है और साउथ अफ्रीका की टीम लंबे समय के बाद दूसरे स्थान पर विराजमान हो गई है।
2) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फैंस की अटेंडेंस देख गदगद हुए रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग, एशेज के लिए सेट हुआ नया टारगेट
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों की रिकार्ड संख्या की सराहना की है। इन दोनों दिग्गजों ने सुझाव दिया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के रूप में आने वाले समय में एशेज को पीछे छोड़ सकती है। एशेज सीरीज सदियों से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है, लेकिन बीजीटी का क्रेज अलग स्तर पर पहुंच चुका है।
3) टेम्बा बावुमा की टेस्ट कप्तानी का रिकॉर्ड देखकर आप महान कप्तानों को भूल जाओगे, अभी तक नहीं हारे एक भी मैच
टेस्ट क्रिकेट खेलना ही मॉडर्न डे प्लेयर्स के लिए मुश्किल है और ऊपर से कप्तानी करना तो और भी ज्यादा मुश्किल है, लेकिन साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के लिए ये आसान है। उनका रिकॉर्ड टेस्ट कप्तान के तौर पर इतना दमदार है कि आप दुनिया के महान कप्तानों को भूल जाएंगे। दुनिया में शायद ही कोई कप्तान होगा, जिसने अपने पहले 9 टेस्ट मैचों में से एक भी मैच में हार ना झेली हो। टेम्बा बावुमा ने ऐसा कर दिखाया है और अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचाया है।
4) Champions Trophy 2025: PCB ने किया कंफर्म, जनवरी 25 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा फेमस गद्दाफी स्टेडियम
आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान के लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने इस बात की पुष्टि की है कि गद्दाफी स्टेडियम के रिनोवेशन का काम 25 जनवरी तक खत्म हो जाएगा और इसका उद्घाटन 27 जनवरी 2025 को होगा। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।
5) बाबर-शान मसूद की पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 2-0 से रौंदा
साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच सेंचुरियन में दो विकेट से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान का फ्यूज उड़ा दिया। मेजबान साउथ अफ्रीका ने सोमवार को केपटाउन टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को गहरा जख्म दिया। साउथ अफ्रीका ने यहां 10 विकेट से जीत हासिल की। टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली टीम को महज 58 रनों का टारेगट मिला था, जो उसने 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए चेज कर लिया।
6) रोहित शर्मा के कोच ने दी फॉर्म में आने के लिए अहम सलाह- कहा, “घरेलू क्रिकेट खेलना….”
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा,”मुझे लगता है कि रोहित के पास केवल दो लक्ष्य हैं – पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना और दूसरा वनडे विश्व कप जीतना। अगर वह चाहते तो उन्हें सभी प्रारूपों (टी20 विश्व कप खिताब के बाद) से संन्यास ले लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने केवल टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया। वह अकेले क्रिकेटर नहीं हैं, जो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए एक या दो घरेलू मैच खेलने चाहिए।”
7) रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया ने क्यों तोड़ा? पूर्व स्पिनर ने ‘खतरनाक जाल’ से उठाया पर्दा, रहाणे पर नहीं हुआ था असर
भारत का ऑस्ट्रेलिया में लगातार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) जीतने का सपना चकनाचूर हो चुका है। भारत ने बीजीटी 2024-25 में 1-3 से हार का मुंह देखा। टीम इंडिया ने पांच टेस्ट की सीरीज में एकमात्र जीत पर्थ में हासिल की। भारत ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से रौंदा। पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम की अगुवाई की क्योंकि नियमत कप्तान रोहित शर्मा दूसरे बच्चे के जन्म के कारण उबलब्ध नहीं थे। रोहित के लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी कोई खास चमक नहीं बिखेर सके।
8) पैट कमिंस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज
पैट कमिंस ने भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर WTC इतिहास में अपने 200 विकेट पूरे किए। वह WTC के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। कमिंस ने 47वें टेस्ट मैच की 88 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही, नाथन लियोन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अगले महीने श्रीलंका दौरे पर 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंच सकते हैं।
9) Pat Cummins तो मान चुके हैं कि Virat Kohli टेस्ट से संन्यास लेंगे, मीडिया के सामने दिया अजीब बयान
इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज Virat Kohli ने शानदार अंदाज में किया था, जहां उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ही शतक ठोक दिया था। जिसके बाद सभी को लगा था कि कोहली पूरी सीरीज में कमाल करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और वो बाकी के 4 मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विराट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।