NZ vs SL, 2nd ODI Match Prediction: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कौन जीतेगा?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 8 जनवरी को खेला जाएगा।
अद्यतन - Jan 7, 2025 1:25 pm

NZ vs SL, 2nd ODI Match Prediction: न्यूजीलैंड (New Zealand) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 जनवरी को सेडन पार्क में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
पहले वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.4 ओवरों में 178 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मैट हेनरी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। न्यूजीलैंड ने 26.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। विल यंग ने 86 गेंदों में 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 90 रन की नाबाद पारी खेली थी।
Check Here- New Zealand vs Sri Lanka, 2nd ODI Live Score
NZ vs SL, 2nd ODI Match Details (न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच डिटेल्स):
| मैच | जानकारी |
| मैच | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे |
| वेन्यू | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| दिन और समय | 8 जनवरी, सुबह 6ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Sony Sports Network & SONY LIV App |
NZ vs SL, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 106 |
| न्यूजीलैंड ने जीते | 53 |
| श्रीलंका ने जीते | 43 |
| नो रिजल्ट | 09 |
| टाई | 01 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती हैं। वहीं, पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती हुई नजर आएगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 272 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
न्यूजीलैंड (New Zealand):
विल यंग, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, विलियम ओरुर्के
श्रीलंका (Sri Lanka):
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानागे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- मार्क चैपमैन
मार्क चैपमैन ने पिछले मैच में 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 29 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह दूसरे वनडे मैच में बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- मैट हेनरी
मैट हेनरी ने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए थे। वह दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
NZ vs SL, 2nd ODI Today’s Match Prediction: न्यूजीलैंड की टीम दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 35-45
पहली पारी का स्कोर (SL)- 200-210
न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर (NZ)- 260-270
न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की
Check Here- New Zealand vs Sri Lanka, 2nd ODI Dream11 Team
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।