SM Trends: 17 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 17 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 17 Jan
SM Trends Of 17 Jan

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, अभी तक उनका यह फैसला गलत साबित हुआ है।

पाकिस्तान ने पहले दिन के टी ब्रेक तक अपने चार विकेट महज 86 रन पर खो दिए हैं। मोहम्मद रिजवान 18* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि साउद शकील ने 33* रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 86 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम 222 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश गार्डनर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रनों की पारी खेली।

 

 

close whatsapp