SM Trends: 28 अगस्त के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 28 अगस्त के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) के सबसे बड़े पद की ज‍िम्मेदारी मिली है। वह दिसंबर में अगले चेयरमैन का पदभार संभालेंगे।

Social Media Trends Of 28 August
Social Media Trends Of 28 August

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) के सबसे बड़े पद की ज‍िम्मेदारी मिली है। वह दिसंबर में अगले चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। आईसीसी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए एकमात्र नॉम‍िनेटेड व्यक्ति हैं, यानी बिना किसी विरोध के जय शाह इस पद के लिए चुने गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी। हालांकि अब आगामी सीजन में जहीर खान के Mentorship में लखनऊ टीम जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी।

इंग्लैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने आज यानी 28 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। डेविड मलान को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है और वो इंग्लैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक भी रहे हैं।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?